गुलियाना में मकान में लगी आग, मोटरसाइकिल सहित सामान जलकर राख
मंदसौर। दलोदा थाना क्षेत्र के ग्राम गुलियाना में बीती रात एक मकान में अचानक आग लग गई। आग की चपेट में आने से मोटरसाइकिल सहित घर का पूरा सामान जलकर राख हो गया। घटना में परिवार को नुकसान हुआ है। आग लगने का कारण फिलहाल अज्ञात है। जानकारी के अनुसार, ग्राम गुलियाना निवासी देवीलाल पिता फकीरचंद सूर्यवंशी के मकान में बीती रात अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने घर में रखे सामान को अपनी चपेट में ले लिया। आग से मोटरसाइकिल सहित घरेलू सामान जल गया। घटना में हुए नुकसान का आकलन किया जाना शेष है। आग लगने के कारणों का भी फिलहाल पता नहीं चल पाया है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0

