पिकअप की टक्कर से नई एक्टिवा क्षतिग्रस्त

पिपलिया स्टेशन (निप्र)। खात्याखेड़ी रोड टर्न पर पिकअप चालक ने तेज गति व लापरवाही से वाहन पीछे लिया, इस दौरान नई एक्टिवा को टक्कर लग गई और क्षतिग्रस्त हो गई। पुलिस के अनुसार सुठोद निवासी नरेंद्रसिंह सोलंकी (55) ने पिपलियामंडी रिपोर्ट दर्ज कराई कि उन्होंने तीन दिन पहले ही मंदसौर से नई होंडा एक्टिवा खरीदी थी। 16 अक्टूबर को दोपहर करीब 12.30 बजे वे अपने भाई राजेंद्रसिंह को साथ लेकर पिपलियामंडी आ रहे थे। खात्याखेड़ी रोड टर्न पर उनके आगे चल रही सफेद बोलेरो पिकअप क्रमांक एमपी 13 जीबी 2784 के चालक ने सामने से ट्रैक्टर आने पर तेज गति व लापरवाही से वाहन पीछे लिया, जिससे एक्टिवा को टक्कर लग गई। हादसे में एक्टिवा के आगे के बोनट और शॉकअप में टूट-फूट हो गई। फरियादी की रिपोर्ट पर पुलिस ने केस दर्ज किया।

Oct 17, 2026 - 08:05
 0  0

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0