शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप, आरोपी गिरफ्तार धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाने की भी शिकायत; दोनों बच्चों का डीएनए टेस्ट कराने की प्रक्रिया शुरू
मंदसौर। शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने और धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाने के आरोप में कोतवाली पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म सहित अन्य धाराओं में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले में महिला के दो बच्चों का डीएनए टेस्ट कराने की प्रक्रिया भी शुरू की गई है। कोतवाली थाना प्रभारी पुष्पेंद्र सिंह राठौर ने बताया कि महिला ने शिकायत में आरोप लगाया है कि आरोपी उसके पति का दोस्त था और उसका घर आना-जाना था। इसी दौरान दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं। महिला के अनुसार, आरोपी ने शादी का झांसा देकर उसके साथ संबंध बनाए। महिला के दो बच्चे हैं। आरोप है कि दोनों बच्चों के जन्म के बाद आरोपी ने शादी करने से इनकार कर दिया। इसके बाद महिला ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया और उसका मेडिकल परीक्षण कराया है। वहीं, दोनों बच्चों का डीएनए टेस्ट कराने की प्रक्रिया शुरू की गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। महिला की ओर से लगाए गए आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि और डीएनए जांच के नतीजे सामने आने के बाद ही संबंधित तथ्यों की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0

