शामगढ़ में चोरों का आतंक, किसानों के खेतों से 700 फीट केबल और मोटर पार 10 किसानों ने थाने पहुंचकर लगाई गुहार, अज्ञात चोरों को पकड़ने और सामान बरामद करने की मांग
शामगढ़। शामगढ़ में खेतों को निशाना बना रहे चोरों ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। सगोरिया रोड स्थित खेतों से अज्ञात बदमाश करीब 700 फीट केबल और एक मोटर चोरी कर ले गए। मामले में 10 किसानों ने शामगढ़ पुलिस थाने में आवेदन देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई और चोरी गए सामान की बरामदगी की मांग की है। किसानों के आवेदन के अनुसार, 21 अक्टूबर 2026 की रात अज्ञात व्यक्तियों ने खेतों में कुओं से पानी निकालने के लिए लगाई गई केबल और मोटर पर हाथ साफ कर दिया। चोरी गई मोटर मनोहरलाल पाटीदार के खेत की बताई गई है, जिसकी कीमत करीब 8 हजार रुपये है। किसानों के मुताबिक, वारदात में कुल करीब 700 फीट केबल भी चोरी हुई है। पुलिस को आवेदन देने वालों में रामचंद्र पिता अम्बाराम पाटीदार, निर्मल पिता हीरालाल पाटीदार, केशरीमल खाती पटेल, हुकुमचंद पिता लालचंद पाटीदार, बद्रीलाल पिता लालचंद पाटीदार, विष्णु पिता बद्रीलाल पाटीदार, भागीरथ प्रजापति, सत्यनारायण प्रजापति, उदेसिंह पंवार और मनोहरलाल पाटीदार शामिल हैं। किसानों ने पुलिस से चोरी की वारदात की जांच कर अज्ञात आरोपियों का पता लगाने और चोरी गया सामान बरामद करने की मांग की है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0

