ब्रिज के नीचे से 40 क्विंटल सोयाबीन चोरी, सीसीटीवी में दिखी पिकअप चौकीदार की गैरमौजूदगी में वारदात की आशंका, पूर्व नपा उपाध्यक्ष इंद्रमोहन सैनी ने नई आबादी थाने में दिया आवेदन

मंदसौर। शहर में पूर्व नगरपालिका उपाध्यक्ष इंद्रमोहन सैनी के करीब 40 क्विंटल सोयाबीन चोरी होने का मामला सामने आया है। सीतामऊ फाटक ब्रिज के नीचे सुखाने के लिए फैलाकर रखा सोयाबीन अज्ञात व्यक्ति ले गए। घटना के दौरान चौकीदार की गैरमौजूदगी का फायदा उठाकर चोरी किए जाने की आशंका है। पीड़ित ने 23 अक्टूबर को नई आबादी थाना पुलिस को आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है। सैनी के अनुसार, वे फैक्ट्री संचालन के साथ खेती भी करते हैं। करीब आठ से दस दिन पहले खेत से सोयाबीन निकलवाकर लाए थे। इसे सुखाने के लिए सीतामऊ फाटक ब्रिज के नीचे एक स्थान पर फैलाकर रखा गया था। निगरानी के लिए वहां चौकीदार की व्यवस्था थी। आवेदन के मुताबिक, 21 अक्टूबर को चौकीदार की तबीयत खराब होने से वह रात में निगरानी के लिए नहीं पहुंचा। इसी दौरान 22 अक्टूबर की रात अज्ञात व्यक्ति करीब 40 क्विंटल सोयाबीन भरकर ले गए। अगले दिन सोयाबीन गायब मिलने पर चोरी का पता चला। सीसीटीवी में दिखी पिकअप पीड़ित ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज देखे, जिनमें रात के समय एक पिकअप वाहन दिखाई देने की बात सामने आई है। आशंका जताई जा रही है कि इसी वाहन से सोयाबीन ले जाया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। चोरी में शामिल आरोपियों और इस्तेमाल किए गए वाहन के संबंध में जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी।

Oct 25, 2026 - 08:47
 0  0

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0