ब्रिक्स संसदीय मंच में सांसद सुधीर गुप्ता ने की सहभागिता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला की मौजूदगी में हुआ 12वें मंच का उद्घाटन, जन-केंद्रित विकास और वैश्विक सहयोग पर हुआ मंथन

मंदसौर-नीमच-जावरा। नई दिल्ली स्थित संविधान सदन में आयोजित 12वें ब्रिक्स संसदीय मंच 2026 के उद्घाटन समारोह में मंदसौर-नीमच-जावरा संसदीय क्षेत्र के सांसद एवं संसदीय स्थायी समिति के अध्यक्ष सुधीर गुप्ता ने सहभागिता की। समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला की गरिमामयी उपस्थिति रही। इस वर्ष मंच की थीम ‘जन-केंद्रित विकास के लिए संसदों को सशक्त बनाना’ रखी गई है। इसके तहत संसदीय संस्थाओं को मजबूत बनाने, जनकल्याण को प्राथमिकता देने और अंतरराष्ट्रीय सहयोग को बढ़ावा देने जैसे विषयों पर चर्चा की गई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत जनकल्याण, तकनीकी नवाचार और वैश्विक सहयोग को प्राथमिकता दे रहा है। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने अपने संबोधन में कहा कि वैश्विक चुनौतियों के समाधान के लिए संवाद, आपसी विश्वास और संसदीय सहयोग महत्वपूर्ण हैं। उन्होंने संसदों की भूमिका को रेखांकित करते हुए कहा कि संसदीय संस्थाएं केवल कानून निर्माण तक सीमित नहीं हैं, बल्कि जनहित सुनिश्चित करने, जवाबदेही बढ़ाने और विकास का लाभ आम नागरिकों तक पहुंचाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। मंच के दौरान संसदीय संस्थाओं को सशक्त बनाने, कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई), डिजिटल तकनीक, वैश्विक शासन व्यवस्था में सुधार और सतत विकास जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विचार-विमर्श किया गया। इन विषयों के माध्यम से बदलते वैश्विक परिदृश्य में संसदों की भूमिका और विभिन्न देशों के बीच सहयोग की संभावनाओं पर जोर दिया गया। सांसद सुधीर गुप्ता की इस मंच में सहभागिता अंतरराष्ट्रीय संसदीय संवाद, तकनीकी नवाचार और जन-केंद्रित विकास से जुड़े मुद्दों के महत्व को रेखांकित करती है।

Oct 27, 2026 - 08:12
 0  0

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0