गुजरात में मादक पदार्थ तस्करी का आरोपी मंदसौर में पकड़ाया, नई आबादी पुलिस ने दबिश देकर किया गिरफ्तार
मंदसौर। गुजरात में मादक पदार्थ तस्करी के मामले में फरार चल रहे आरोपी को मंदसौर की नई आबादी थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। वडोदरा जिले के मकरपुरा थाने में एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज प्रकरण में पुलिस को आरोपी की तलाश थी। विशेष अभियान के तहत मुखबिर तंत्र सक्रिय कर पुलिस ने आरोपी तक पहुंच बनाई और उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी अर्जुन बागरी (32) निवासी ग्राम हासली, थाना नई आबा दी, मंदसौर है। उसके खिलाफ मकरपुरा थाना, जिला वडोदरा (गुजरात) में अपराध क्रमांक 452/2026 के तहत एनडीपीएस एक्ट की धारा 8(सी), 15(बी) और 29 में प्रकरण दर्ज है। इस मामले में वह फरार चल रहा था। सूचना पर नई आबादी थाना प्रभारी उप निरीक्षक कुलदीप सिंह राठौर ने टीम गठित की। टीम ने आरोपी के संभावित ठिकानों पर तलाश की और मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर उसे गिरफ्तार कर लिया। कार्रवाई में उप निरीक्षक कुलदीप सिंह राठौर, उप निरीक्षक अंतर सिंह जादौन, आरक्षक अजय सिंह और आरक्षक पुष्पेन्द्र थौरेचा की भूमिका रही।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0

