नारकोटिक्स विभाग की गाड़ी की टक्कर से 13 वर्षीय छात्र का पैर टूटा स्कूल जाते समय हादसा, हाथ में भी चोट; दुर्घटना के बाद नंबर प्लेट हटाने का स्थानीय लोगों का आरोप

गरोठ। बुधवार सुबह करीब 11.30 बजे राजीव गांधी कॉम्प्लेक्स के सामने नारकोटिक्स विभाग की गाड़ी की टक्कर से 13 वर्षीय छात्र कृष्णा घायल हो गया। हादसे में उसके पैर की हड्डी टूट गई, जबकि हाथ में भी चोट आई है। पार्षद राजेश चौधरी घायल बच्चे को अस्पताल लेकर पहुंचे। प्राथमिक उपचार के बाद उसे सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है। थाना प्रभारी बलबीर सिंह यादव के अनुसार, खजूरी रूंडा गांव निवासी कृष्णा स्कूल जा रहा था। इसी दौरान हादसा हुआ। डॉक्टर संजय पंजाबी ने जांच में बच्चे के पैर में फ्रैक्चर की पुष्टि की। नंबर प्लेट हटाने का आरोप प्रत्यक्षदर्शी विश्वास चौधरी ने घटना के बाद नारकोटिक्स विभाग के कर्मचारियों से बात करने की कोशिश की, लेकिन उन्होंने कुछ भी कहने से इनकार कर दिया। स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि हादसे के बाद विभाग की गाड़ी की नंबर प्लेट हटा दी गई थी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। नारकोटिक्स विभाग के अधिकारियों ने कैमरे पर बयान नहीं दिया। थाना प्रभारी ने बताया कि बच्चे का इलाज जारी है और मामले की जांच की जा रही है।

Oct 29, 2026 - 08:24
 0  0

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0