ट्रक से 481 किलो डोडाचूरा जब्ती मामले में फरार आरोपी गिरफ्तार भानपुरा पुलिस ने गरोठ क्षेत्र के बरखेड़ी मिठ्ठू गांव में दी दबिश, एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज प्रकरण में चल रहा था फरार
गरोठ। जिले में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत भानपुरा पुलिस ने डोडाचूरा तस्करी के मामले में फरार चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी 24 सितंबर को ट्रक से 25 कट्टों में भरे 481.592 किलोग्राम डोडाचूरा की जब्ती के मामले में वांछित था। पुलिस ने 28 अक्टूबर की रात गरोठ थाना क्षेत्र के ग्राम बरखेड़ी मिठ्ठू स्थित उसके घर पर दबिश देकर उसे पकड़ा। , थाना प्रभारी भानपुरा उपनिरीक्षक विनय बुंदेला के निर्देशन में पुलिस ने आरोपी नरेंद्र सिंह पिता कृपाल सिंह, उम्र 35 वर्ष, निवासी ग्राम बरखेड़ी मिठ्ठू, थाना गरोठ, जिला मंदसौर को गिरफ्तार किया है। वह भानपुरा थाने में दर्ज अपराध क्रमांक 412/2026 में फरार चल रहा था। मामले में उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/15 और 29 के तहत प्रकरण दर्ज है। कार्रवाई में थाना प्रभारी विनय बुंदेला और भानपुरा पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0

