अंधे मोड़ पर अनियंत्रित होकर पलटी तूफान, 10 घायल अंतिम संस्कार में शामिल होने जा रहे थे 14 लोग; ग्रामीणों और डायल 112 टीम ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया, तीन नीमच रेफर

मंदसौर। मनासा थाना क्षेत्र में चपलाना-बड़कुआ मार्ग पर सोमवार को रामदेवजी मंदिर के पास तेज रफ्तार तूफान गाड़ी अंधे मोड़ पर अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में गाड़ी में सवार 14 लोगों में से 10 घायल हो गए। हालांकि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। बताया गया कि मंदसौर जिले के रतन पिपलिया निवासी मालवीय समाज के लोग भमेसर गांव में अंतिम संस्कार में शामिल होने जा रहे थे। इसी दौरान चपलाना-बड़कुआ मार्ग पर रामदेवजी मंदिर के पास अंधे मोड़ पर चालक का वाहन से नियंत्रण हट गया। तेज रफ्तार होने के कारण गाड़ी सड़क पर पलट गई। हादसे के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। स्थानीय ग्रामीणों और डायल 112 की टीम ने तत्काल बचाव कार्य शुरू किया। डायल 112 के पायलट राहुल भट्ट और अजय प्रताप सिंह ने घायलों को मनासा के सरकारी अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में डॉक्टरों ने घायलों का प्राथमिक उपचार किया। हादसे में संपतबाई, राहुल, गोपाल और दिनेश सहित 10 लोग घायल हुए हैं। इनमें तीन घायलों को गंभीर चोटें आने पर प्राथमिक उपचार के बाद नीमच जिला अस्पताल रेफर किया गया। हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटना की जानकारी लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Oct 6, 2026 - 08:21
 0  0

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0