एक साल से फरार अपहरण का इनामी आरोपी पुलिस के शिकंजे में

मंदसौर, 4 अगस्त। मंदसौर जिले की दलौदा थाना पुलिस ने अपहरण के बहुचर्चित प्रकरण में बड़ी सफलता हासिल करते हुए एक वर्ष एक माह से फरार चल रहे इनामी आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी लंबे समय से पुलिस की गिरफ्त से बाहर था, जिसकी गिरफ्तारी पर पुलिस अधीक्षक द्वारा इनाम घोषित किया गया था। पुलिस अब मामले में उससे पूछताछ कर अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है। पुलिस के अनुसार 26 जून 2025 को फरियादी पंकज पिता दिनेश जैन (30) निवासी ग्राम अमलावद ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसकी पत्नी को आठ लोग जबरन कार में बैठाकर ले गए तथा उसके साथ मारपीट कर अपहरण कर लिया। मामले में दलौदा थाने पर अपराध क्रमांक 262/2025 दर्ज कर भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं 140(3), 115(2), 296, 324(4), 333 एवं 3(5) के तहत प्रकरण कायम कर विवेचना शुरू की गई। जांच के दौरान प्रकरण में आरोपी सुनील पाटीदार पिता बसंतीलाल पाटीदार (31) निवासी सेमली जागीर, थाना कुकड़ेश्वर, जिला नीमच घटना के बाद से लगातार फरार चल रहा था। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस अधीक्षक मंदसौर द्वारा इनाम घोषित किया गया था। थाना प्रभारी उपनिरीक्षक रविन्द्र प्रताप डाँगी के नेतृत्व में गठित विशेष टीम ने लगातार तलाश और मुखबिर तंत्र के आधार पर कार्रवाई करते हुए फरार आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को न्यायालय में पेश कर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी उपनिरीक्षक रविन्द्र प्रताप डाँगी, उपनिरीक्षक आर.एस. पंवार, प्रधान आरक्षक दीपेन्द्र सिंह तथा आरक्षक कमलेश शर्मा की सराहनीय भूमिका रही।

Aug 5, 2026 - 12:56
 0  2

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0