लक्ष्मण दरवाजा में जुए का अड्डा पकड़ा, 17 आरोपी गिरफ्तार; 1.46 लाख रुपए नकद जब्त

मंदसौर। शहर कोतवाली पुलिस ने जुआरियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए लक्ष्मण दरवाजा क्षेत्र में चल रहे जुए के अड्डे पर दबिश दी। पुलिस ने मौके से 17 आरोपियों को पकड़कर उनके कब्जे से 1 लाख 46 हजार 250 रुपए की नकदी जब्त की। आरोपियों के खिलाफ पब्लिक गेम्बलिंग एक्ट के तहत चार अलग-अलग आपराधिक प्रकरण दर्ज किए गए हैं। नगर पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र सिंह भास्कर के निर्देशन और थाना प्रभारी पुष्पेंद्र सिंह राठौर के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। पुलिस के अनुसार 5 और 6 सितंबर की दरमियानी रात मुखबिर से सूचना मिली थी कि किला क्षेत्र के लक्ष्मण दरवाजा के पास कुछ लोग हार-जीत का दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं। सूचना पर पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी और जुआ खेल रहे 17 लोगों को पकड़ लिया। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने कुल 1,46,250 रुपए नकद जब्त किए। आरोपियों के खिलाफ अपराध क्रमांक 556/2026, 557/2026, 558/2026 और 559/2026 दर्ज कर पब्लिक गेम्बलिंग एक्ट की संबंधित धाराओं में वैधानिक कार्रवाई की गई। पकड़े गए आरोपियों में भगवान मेघनानी निवासी हनुमान नगर, रणजीत उर्फ रंगीला भाटी निवासी प्रतापगढ़, अशोक होतवानी निवासी लक्ष्मण दरवाजा, अख्तर उर्फ भुरिया निवासी मर्दादीन मोहल्ला, बबलू उर्फ भगवानदास सिंधी निवासी दशरथ नगर, जाहीद मेवाती निवासी अभिनंदन कॉलोनी, फरियाद पेमला निवासी किटयानी, विशाल राजपूत निवासी खानपुरा, हैदर मेवाती निवासी दौलतपुरा, शाबीर मुल्तानी निवासी मुल्तानपुरा, राहुल मोची निवासी खानपुरा, फारुख उर्फ नड्डा मथारिया निवासी नाहर सैयद, लवि शर्मा निवासी गांधी नगर, रवि अग्रवाल निवासी शनि विहार कॉलोनी, राहुल जीनगर निवासी खानपुरा, जय अग्रवाल निवासी शनि विहार कॉलोनी और पंकज माली निवासी खिलचीपुरा शामिल हैं। कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक पुष्पेंद्र सिंह राठौर, उप निरीक्षक शैलेन्द्र सिंह कनेश सहित पुलिस टीम के जवानों की सराहनीय भूमिका रही।

Sep 7, 2026 - 08:07
 0  0

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0