51 हजार दीपों से रोशन हुआ पशुपतिनाथ लोक, शिवना घाट भी जगमगाया
मंदसौर, 17 सितंबर। सेवा संकल्प सप्ताह के अंतर्गत गुरुवार को जिले में ‘आशीर्वाद का दीप’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसके तहत मंदसौर शहर सहित जिले के विभिन्न स्थानों पर दीप प्रज्ज्वलित किए गए। श्री पशुपतिनाथ लोक परिसर में करीब 51 हजार दीप जलाए गए। वहीं जिले के 17 प्रमुख स्थलों पर भी दीप प्रज्ज्वलन हुआ। श्री पशुपतिनाथ लोक परिसर में आयोजित कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद बंशीलाल गुर्जर, भोपाल से आए जिला नोडल अधिकारी शोभित जैन, जिला पंचायत अध्यक्ष दुर्गा विजय पाटीदार, जिला योजना समिति अध्यक्ष राजेश दीक्षित, पूर्व विधायक यशपाल सिंह सिसोदिया और नगर पालिका अध्यक्ष रमादेवी बंशीलाल गुर्जर सहित जनप्रतिनिधियों ने दीप प्रज्ज्वलित किए। कार्यक्रम में कलेक्टर दिव्यांक सिंह, अपर कलेक्टर एकता जायसवाल, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अनुकूल जैन, एसडीएम शुभम पाटीदार, गायत्री परिवार के सदस्य, बटुक और बड़ी संख्या में शहरवासी शामिल हुए। शिवना नदी घाट पर भी दीप जलाए गए। दीपों की रोशनी से पशुपतिनाथ लोक परिसर और शिवना घाट का वातावरण जगमगा उठा। कार्यक्रम में शहरवासियों ने उत्साह के साथ भागीदारी की।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0

