मोबाइल हैंग कर फोन-पे से 98 हजार रुपये उड़ाए, अज्ञात बदमाश के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज

पिपलिया स्टेशन (निप्र)। थाना पिपलियामंडी क्षेत्र के ग्राम कनघट्टी निवासी एक व्यक्ति के मोबाइल को हैंग कर अज्ञात बदमाश द्वारा फोन-पे के माध्यम से उसके बैंक खाते से 98 हजार रुपये निकालने के मामले में पुलिस ने साइबर 1930 पर दर्ज जीरो एफआईआर की जांच के बाद थाना पिपलियामंडी पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ गुरुवार को धारा 318(4) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज किया। जानकारी के अनुसार ग्राम कनघट्टी निवासी अनिल पिता सालगराम पाटीदार ने पुलिस को बताया कि 9 सितंबर 2026 की शाम करीब 5.30 बजे उसे किसी व्यक्ति को फोन-पे के माध्यम से ऑनलाइन रुपये ट्रांसफर करने थे। इसके लिए उसने अपना मोबाइल फोन खोला तो उसके खाते से पहले ही तीन ऑनलाइन ट्रांजेक्शन हो चुके थे। फरियादी के अनुसार उक्त तीनों ट्रांजेक्शन उसके द्वारा नहीं किए गए थे। जांच में सामने आया कि अज्ञात व्यक्ति द्वारा फरियादी का मोबाइल हैंग कर उसके मोबाइल नंबर से जुड़े फोन-पे के माध्यम से बैंक खाते से राशि ट्रांसफर की गई। पहला ट्रांजेक्शन 8 सितंबर की रात 8 बजकर 38 मिनट पर 50 हजार रुपये का किया गया। इसके बाद रात 8 बजकर 47 मिनट पर 10 हजार रुपये तथा रात 8 बजकर 52 मिनट पर 38 हजार रुपये का तीसरा ट्रांजेक्शन किया गया। इस तरह कुछ ही मिनटों के अंतराल में फरियादी के खाते से कुल 98 हजार रुपये की राशि अज्ञात व्यक्ति द्वारा ऑनलाइन ट्रांसफर कर ली गई। मोबाइल से अनधिकृत रूप से राशि निकाले जाने की जानकारी मिलने के बाद फरियादी ने थाना पिपलियामंडी में सूचना दी। इसके साथ ही साइबर अपराध की शिकायत के लिए हेल्पलाइन नंबर 1930 पर भी ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई गई।

Sep 19, 2026 - 08:03
 0  0

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0