बाइक के सामने अचानक आई नीलगाय, 20 वर्षीय युवक गंभीर घायल
मंदसौर। मंदसौर-सीतामऊ रोड पर सोमवार रात चिरमोलिया गांव के पास नीलगाय की टक्कर से बचने के प्रयास में बाइक सवार 20 वर्षीय युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा रात करीब 9 बजे हुआ। बाइक से गिरने के बाद युवक सड़क पर घिसटता चला गया, जिससे उसके चेहरे, हाथ और पैरों में गंभीर चोटें आईं। जानकारी के अनुसार कृष्णपाल सिंह (20) पिता राजपाल सिंह शेविंग कराने चिरमोलिया गांव आया था। वहां से बिलांत्री लौटते समय गांव से निकलते ही अचानक बाइक के सामने नीलगाय आ गई। इससे बाइक अनियंत्रित हो गई और कृष्णपाल सड़क पर गिरकर घिसट गया। हादसे की सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और कृष्णपाल को सीतामऊ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उसे मंदसौर जिला अस्पताल रेफर कर दिया। रात करीब 11 बजे उसे जिला अस्पताल लाया गया, जहां उपचार जारी है। परिजनों के अनुसार कृष्णपाल के चेहरे पर सबसे ज्यादा चोट आई है और करीब पांच टांके लगाए गए हैं। एक हाथ में फ्रैक्चर हुआ है, जबकि दोनों पैरों में भी गंभीर चोटें आई हैं। फिलहाल उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0

