स्कॉर्पियो में 4 क्विंटल डोडाचूरा, नाकाबंदी में पकड़ा तस्कर कचनारा से राजस्थान जा रहा था, फतेहगढ़ में पुलिस ने घेरा; 28 लाख रुपए का माल जब्त

मंदसौर। कचनारा से राजस्थान की ओर जा रही स्कॉर्पियो में चार क्विंटल डोडाचूरा भरकर ले जा रहे तस्कर को नाहरगढ़ पुलिस ने नाकाबंदी कर पकड़ लिया। पुलिस ने वाहन से करीब आठ लाख रुपए कीमत का डोडाचूरा बरामद किया। तस्करी में प्रयुक्त स्कॉर्पियो की कीमत करीब 20 लाख रुपए बताई गई है। मादक पदार्थ और वाहन सहित कुल 28 लाख रुपए का माल जब्त किया गया है। पुलिस के अनुसार, 26 सितंबर को नाहरगढ़ थाने में पदस्थ कार्यवाहक सहायक उपनिरीक्षक सीताराम शर्मा को मुखबिर से सूचना मिली थी कि राजस्थान के जोधपुर जिले के ओसिया निवासी जवाहरीलाल विश्नोई स्कॉर्पियो क्रमांक एमपी 13 एजी 0627 में डोडाचूरा भरकर कचनारा की ओर से राजस्थान जाने वाला है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने फतेहगढ़ स्थित हनुमान मंदिर के पास नाकाबंदी कर दी। कुछ देर बाद कचनारा की ओर से संदिग्ध स्कॉर्पियो आती दिखाई दी। पुलिस ने वाहन को रोककर तलाशी ली। तलाशी के दौरान वाहन में चार क्विंटल डोडाचूरा मिला। पुलिस ने डोडाचूरा और तस्करी में प्रयुक्त स्कॉर्पियो जब्त कर आरोपी जवाहरीलाल विश्नोई पिता चौथाराम विश्नोई, निवासी ओसिया, जिला जोधपुर, राजस्थान को गिरफ्तार किया। पुलिस ने जब्त डोडाचूरा की कीमत करीब आठ लाख रुपए और स्कॉर्पियो की कीमत करीब 20 लाख रुपए आंकी है। मामले में नाहरगढ़ थाने पर अपराध क्रमांक 402/2026 दर्ज कर मादक पदार्थ अधिनियम की धारा 8/15 के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है। कार्रवाई नाहरगढ़ थाना प्रभारी निरीक्षक वरुण तिवारी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने की। पुलिस अधिकारियों के निर्देशन में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई।

Sep 28, 2026 - 08:06
 0  1

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0