हैदरवास में फिर तेंदुए की दस्तक, मवेशी का किया शिकार डीएफओ समेत वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर किया निरीक्षण, ग्रामीणों में दहशत
मंदसौर। हैदरवास क्षेत्र में एक बार फिर तेंदुए की मौजूदगी की सूचना से ग्रामीणों में दहशत फैल गई। बताया जा रहा है कि रात के समय तेंदुए ने बंधे हुए मवेशी का शिकार कर दिया। सुबह घटना की जानकारी सामने आने के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। घटनास्थल के आसपास तेंदुए के पैरों के निशान मिलने की भी बात सामने आई है। घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग सक्रिय हुआ। जिला वन अधिकारी सहित विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने मवेशी के शिकार की स्थिति तथा आसपास मिले पैरों के निशानों की जानकारी ली। ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में तेंदुए की गतिविधि सामने आने से लोगों में भय का माहौल है। उन्होंने वन विभाग से तेंदुए की मौजूदगी की पुष्टि के लिए निगरानी बढ़ाने और ग्रामीणों की सुरक्षा के लिए आवश्यक कदम उठाने की मांग की है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0

