भैसोदामंडी में 120 ग्राम एमडी और 4.7 किलो डोडाचूरा जब्त, राजस्थान का युवक गिरफ्तार

भानपुरा। भानपुरा थाना पुलिस ने भैसोदामंडी बस स्टैंड के पास कार्रवाई कर 120 ग्राम एमडी और 4 किलो 700 ग्राम डोडाचूरा जब्त किया। पुलिस ने राजस्थान के झालावाड़ जिले के 23 वर्षीय युवक धीरप लाल मेहर को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से बिना नंबर की हीरो स्प्लेंडर बाइक और टच स्क्रीन मोबाइल भी जब्त किया गया। पुलिस ने जब्त सामान की कुल कीमत करीब 13 लाख 94 हजार रुपए बताई है। पुलिस के अनुसार 29 सितंबर को भैसोदामंडी चौकी पुलिस को सूचना मिली थी कि एक युवक मादक पदार्थ लेकर बस स्टैंड के पास आम रोड पर आने वाला है। सूचना पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की। संदिग्ध युवक को रोककर तलाशी लेने पर उसके पास से 120 ग्राम एमडी मिली। इसकी कीमत करीब 12 लाख रुपए बताई गई है। इसके अलावा 4 किलो 700 ग्राम डोडाचूरा भी बरामद हुआ। पुलिस ने बिना नंबर की हीरो स्प्लेंडर बाइक जब्त की, जिसकी कीमत करीब 70 हजार रुपए बताई गई है। इसके साथ 15 हजार रुपए कीमत का टच स्क्रीन मोबाइल भी जब्त किया गया। दो आरोपियों की तलाश पुलिस ने धीरप लाल मेहर पिता इन्दरलाल मेहर, उम्र 23 वर्ष, निवासी सादरो का खेड़ा, थाना डग, जिला झालावाड़, राजस्थान को गिरफ्तार किया है। मामले में भेरुलाल पिता रामचंद्र मेहर, निवासी नयाखेड़ा, थाना डग, जिला झालावाड़ और रोशन शर्मा, निवासी उज्जैन के नाम सामने आए हैं। दोनों की तलाश की जा रही है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि एमडी और डोडाचूरा कहां से लाया गया था और इसे कहां पहुंचाया जाना था।

Sep 30, 2026 - 08:13
 0  1

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0