संतरे के बगीचे में गांजे की खेती का खुलासा, 107 हरे पौधों के साथ आरोपी गिरफ्तार गरोठ पुलिस ने खेत से गांजे के पौधे और मोबाइल किया जब्त, एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज
गरोठ। गरोठ पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए संतरे के बगीचे के बीच गांजे की खेती का खुलासा किया है। पुलिस ने खेत से गांजे के 107 हरे पौधे जब्त कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की गई है। पुलिस के अनुसार, 5 अक्टूबर को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम साठखेड़ा निवासी कारूलाल पिता राधेश्याम अपने पंडेरिया रोड स्थित खेत में संतरे के बगीचे के बीच गांजे की खेती कर रहा है। सूचना पर पुलिस टीम ने खेत पर दबिश दी। तलाशी के दौरान गांजे के 107 हरे पौधे मिले, जिन्हें जब्त कर आरोपी कारूलाल मीणा (30) को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने एक मोबाइल फोन भी जब्त किया है। पुलिस ने जब्त गांजे के पौधों की कीमत करीब एक लाख रुपए बताई है। वहीं मोबाइल की कीमत करीब 10 हजार रुपए है। मामले में थाना गरोठ पर अपराध क्रमांक 403/2026 के तहत धारा 8, 20(ए) एनडीपीएस एक्ट में प्रकरण दर्ज किया गया है। मामले की विवेचना जारी है। कार्रवाई में थाना प्रभारी उपनिरीक्षक बलवीरसिंह यादव और सहायक उपनिरीक्षक जसराजसिंह चंदेल के नेतृत्व में पुलिस टीम की भूमिका रही।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0

