एमडी ड्रग और डोडाचूरा के साथ अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार पिपलियामंडी पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान पकड़ी कार, 15.29 लाख रुपए का मशरूका जब्त

मंदसौर। पिपलियामंडी पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक अंतरराज्यीय तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 513 ग्राम एमडी ड्रग और 9 किलोग्राम डोडाचूरा बरामद किया। तस्करी में प्रयुक्त किआ सेल्टोस कार सहित जब्त मशरूके की कुल कीमत 15.29 लाख रुपए बताई गई है। पुलिस के अनुसार डुंगलावदा फंटा, बालागुढ़ा-बही पार्श्वनाथ रोड पर नाकाबंदी कर वाहनों की जांच की जा रही थी। इसी दौरान किआ सेल्टोस कार क्रमांक जीजे 03 एलजी 9006 को रोककर तलाशी ली गई। कार में सवार प्रदीप पिता ओमप्रकाश शर्मा (39), निवासी वार्ड नंबर 23, वाटर वर्क्स रोड, प्रतापगढ़ (राजस्थान) के कब्जे से 513 ग्राम एमडी ड्रग और 9 किलोग्राम डोडाचूरा बरामद हुआ। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ थाना पिपलियामंडी में अपराध क्रमांक 302/2026 के तहत एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/15, 22 में प्रकरण दर्ज किया है। आरोपी से मादक पदार्थों के स्रोत और तस्करी से जुड़े अन्य लोगों के संबंध में पूछताछ की जा रही है। कार्रवाई में 5 लाख रुपए कीमत की 513 ग्राम एमडी ड्रग, 9 हजार रुपए का 9 किलोग्राम डोडाचूरा, 10 लाख रुपए कीमत की किआ सेल्टोस कार और 20 हजार रुपए का रियलमी कंपनी का एंड्रॉयड मोबाइल जब्त किया गया। जब्त सामग्री की कुल कीमत 15 लाख 29 हजार रुपए है। यह कार्रवाई एसपी मंदसौर विनोद कुमार मीना के निर्देश पर एएसपी सिंह बघेल के पर्यवेक्षण और एसडीओपी मल्हारगढ़ पिन्टु कुमार बघेल के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक विक्रम सिंह इवने के नेतृत्व में की गई। चौकी प्रभारी पिपलियामंडी उपनिरीक्षक रितेश डामोर और पुलिस टीम की कार्रवाई में महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Oct 9, 2026 - 08:25
 0  0

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0