संयुक्त राष्ट्र में भारत का पक्ष रख मंदसौर लौटेंगे सांसद बंशीलाल गुर्जर
मंदसौर। संयुक्त राष्ट्र संघ के पांच दिवसीय दौरे के बाद राज्यसभा सांसद एवं भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बंशीलाल गुर्जर आज मंदसौर पहुंचेंगे। वे सुबह दिल्ली से विमान द्वारा रवाना होकर दोपहर 1 बजे उदयपुर पहुंचेंगे। यहां से सड़क मार्ग से रवाना होकर शाम 5 बजे तक अपने गृह नगर मंदसौर पहुंचने का कार्यक्रम है। गुर्जर ने न्यूयॉर्क स्थित संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में विभिन्न बैठकों में भाग लेकर अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत का पक्ष रखा। दौरे के दौरान उन्होंने संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय के नॉर्थ लॉन में महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। इसके साथ ही संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि से भारत की सहभागिता को लेकर जानकारी प्राप्त की तथा संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम के साथ चर्चा की। उन्होंने संयुक्त राष्ट्र की प्रशासनिक एवं बजटीय समिति की बैठक में भी भारत का पक्ष रखते हुए वक्तव्य दिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में अंतरराष्ट्रीय मंचों पर भारत की आवाज को मजबूती से रखने के क्रम में गुर्जर की सहभागिता को महत्वपूर्ण बताया गया है। संयुक्त राष्ट्र में भारत का पक्ष प्रभावी ढंग से रखने के बाद गुर्जर के मंदसौर आगमन को लेकर क्षेत्र में उत्साह है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0

