सावन में पशुपतिनाथ की भक्ति में डूबा मंदसौर, सैकड़ों श्रद्धालुओं ने किया मनोकामना अभिषेक सुबह 8.30 से 10.30 बजे तक चला अभिषेक, महाराष्ट्र-गुजरात समेत उज्जैन और इंदौर से भी पहुंचे भक्त; सुख-समृद्धि की कामना से किया भगवान शिव का पूजन
मंदसौर। सावन माह में भगवान पशुपतिनाथ मंदिर में आस्था का सैलाब उमड़ रहा है। रविवार को सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भगवान पशुपतिनाथ का मनोकामना अभिषेक कर परिवार की सुख-समृद्धि और मनोकामनाओं की पूर्ति के लिए प्रार्थना की। सुबह 8.30 बजे शुरू हुआ अभिषेक करीब 10.30 बजे तक चला। इस दौरान मंदिर परिसर में भक्तिमय माहौल बना रहा और श्रद्धालु विधि-विधान से भगवान पशुपतिनाथ की पूजा-अर्चना करते नजर आए। मनोकामना अभिषेक में मंदसौर जिले के स्थानीय पाटीदार और भावसार समाज के श्रद्धालुओं के साथ महाराष्ट्र, गुजरात, उज्जैन और इंदौर से आए भक्तों ने भी भाग लिया। श्रद्धालुओं ने भगवान पशुपतिनाथ की अष्टमुखी प्रतिमा का अभिषेक कर अपनी मनोकामनाओं की पूर्ति और परिवार में सुख-शांति की कामना की। श्रावण माह में भगवान शिव के अभिषेक का विशेष धार्मिक महत्व माना जाता है। इसी आस्था के चलते बड़ी संख्या में श्रद्धालु सावन के दौरान पशुपतिनाथ मंदिर पहुंच रहे हैं। भक्तों का विश्वास है कि सावन में भगवान पशुपतिनाथ का मनोकामना अभिषेक करने से इच्छाओं की पूर्ति होती है। इसी श्रद्धा के साथ श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना कर भगवान का आशीर्वाद लिया। सावन के चलते मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं की कतारें लग रही हैं। अष्टमुखी प्रतिमा के दर्शन के लिए दूर-दूर से भक्त पहुंच रहे हैं। पूरे सावन माह में मंदिर परिसर में लगातार धार्मिक आयोजनों के चलते भक्तिमय वातावरण बना हुआ है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0

