पुलिस की कार्रवाई, ‘पटाखा साइलेंसर’ वाली दो बुलेट पकड़ीं, चालानी कार्रवाई की

पिपलिया स्टेशन (निप्र)। नगर में पटाखे जैसी तेज आवाज करने वाले मॉडिफाइड साइलेंसर लगी बुलेट मोटरसाइकिलों के खिलाफ पिपलियामंडी पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो बुलेट पकड़ीं । दोनों मोटरसाइकिलों पर ‘सरपंच’ लिखा हुआ था। पुलिस ने वाहन चालकों के खिलाफ चालानी कार्रवाई की और एक वाहन पर लगे तेज आवाज करने वाले साइलेंसर को निकलवाया। जानकारी के अनुसार, नगर में तेज आवाज करने वाली बुलेट मोटरसाइकिलों की समस्या शांति समिति की बैठक में भी उठाई गई थी। नागरिकों ने पुलिस प्रशासन से ऐसे वाहनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की थी। इसके बाद थाना प्रभारी विक्रम सिंह इवने के निर्देश पर सोमवार रात्रि पुलिस ने यह कार्रवाई की। पकड़ी गई बुलेट के चालकों की पहचान दुर्गादास (27) पिता श्यामदास बैरागी और कमलेश (23) पिता ईश्वरलाल धनगर निवासी लुनाहेड़ा के रूप में हुई है। कमलेश के पिता ईश्वरलाल लुनाहेड़ा के सरपंच हैं। बुलेट पर सरपंच की नेम प्लेट भी लगी हुई थी। पुलिस ने दुर्गादास व कमलेश के खिलाफ 1,000 रुपये की चालानी कार्रवाई की। थाना प्रभारी विक्रम सिंह इवने ने वाहन चालकों से यातायात नियमों का पालन करने और तेज आवाज करने वाले मॉडिफाइड साइलेंसर का उपयोग नहीं करने की अपील की है। उन्होंने आमजन से भी कहा कि क्षेत्र में इस तरह की बुलेट दिखाई देने पर वाहन के नंबर सहित फोटो पिपलियामंडी पुलिस को भेजें, ताकि संबंधित वाहन के खिलाफ नियमानुसार तत्काल कार्रवाई की जा सके।

Oct 14, 2026 - 08:10
 0  0

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0