मंदसौर में हथियारों और कारतूसों का जखीरा पकड़ा, 4 गिरफ्तार 700 जिंदा कारतूस और 2 पिस्टल जब्त, राजस्थान से लेकर मंदसौर तक फैले नेटवर्क की जांच में जुटी पुलिस
मंदसौर। जिले में अवैध हथियारों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए भानपुरा पुलिस ने 700 जिंदा कारतूस और 2 पिस्टल के साथ चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चार एंड्रॉयड मोबाइल भी जब्त किए हैं। जब्त हथियार, कारतूस और मोबाइल की कुल कीमत 4 लाख 26 हजार रुपए बताई गई है। आरोपी कारतूस कहां से लाए थे और किसे सप्लाई करने वाले थे, पुलिस इसकी जांच कर रही है। एसपी विनोद कुमार मीना के अनुसार, 26 अक्टूबर को भैसोदामंडी चौकी पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम मालीपुरा के तिराहे पर चार व्यक्ति अवैध हथियारों के साथ आने वाले हैं। सूचना पर भानपुरा थाना और चौकी भैसोदामंडी की टीम ने मौके पर दबिश दी। कार्रवाई के दौरान चारों आरोपियों को पकड़कर उनके कब्जे से 700 जिंदा कारतूस और दो पिस्टल बरामद की गईं। पुलिस ने आदिल मिर्जा (22), निवासी जवाहर कॉलोनी, भवानीमंडी (राजस्थान), रिहान (19), निवासी मालीपुरा, थाना भानपुरा, इरफान (28) और फरमान अली (76), निवासी पानपुरिया मोहल्ला, सीतामऊ को गिरफ्तार किया है कारतूसों की कीमत 3.15 लाख रुपए पुलिस ने दो पिस्टल की कीमत 40 हजार रुपए, 700 जिंदा कारतूस की 3 लाख 15 हजार रुपए और चार मोबाइल की कीमत 71 हजार रुपए आंकी है। कुल जब्ती 4 लाख 26 हजार रुपए की है। बैंक और कॉल डिटेल खंगाल रही पुलिस पुलिस अब आरोपियों से पूछताछ कर अवैध हथियारों और कारतूसों की खरीद-फरोख्त से जुड़े नेटवर्क का पता लगाने में जुटी है। आरोपियों के बैंक ट्रांजेक्शन और कॉल डिटेल के आधार पर भी जांच की जा रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि कारतूस कहां से लाए गए थे और उनकी सप्लाई कहां की जानी थी। कार्रवाई पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार मीना के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रामसनेही मिश्रा और गरोठ एसडीओपी विजय कुमार यादव के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी भानपुरा उपनिरीक्षक विनय बुंदेला तथा भैसोदामंडी चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक धर्मेश यादव की टीम ने की। कार्रवाई में प्रधान आरक्षक अंतिम गौड़, आरक्षक जितेंद्र कोठे, बहादुर भूरिया सहित पुलिस टीम की भूमिका रही।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0

