तेज रफ्तार कार ने ढाई साल के मासूम को कुचला, हालत गंभीर, अहमदाबाद में चल रहा इलाज

मंदसौर (निप्र)। वायडी नगर थाना क्षेत्र के ग्राम दिलावरा में घर के सामने सड़क किनारे बैठे ढाई साल के मासूम को तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। हादसे में बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। उसकी बाईं जांघ और प्राइवेट पार्ट में चोट आई है, जबकि परिजनों के मुताबिक हाथ में भी फ्रैक्चर हुआ है। गंभीर हालत के चलते परिजन उसे उपचार के लिए अहमदाबाद ले गए हैं। पुलिस ने कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, दिलावरा निवासी पंकज अहिरवार ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि 19 अक्टूबर को सुबह करीब 8 बजे उनका ढाई वर्षीय बेटा कर्तव्य घर के सामने सड़क किनारे बैठा था। इसी दौरान गल्याखेड़ी की ओर से आई कार ने तेज गति और लापरवाही से चलाते हुए बच्चे को टक्कर मार दी। हादसे के समय उसकी सात वर्षीय बहन रियांशी बाहर खेल रही थी। उसके चिल्लाने पर परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे और घायल बच्चे को अस्पताल ले गए। कार नंबर से चालक की तलाश फरियादी ने पुलिस को कार का नंबर जीजे 23 एम 4516 बताया है। वायडी नगर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 281 और 125(ए) के तहत अज्ञात चालक के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है। परिजनों ने बच्चे की गंभीर हालत का हवाला देते हुए आरोपी चालक को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की है।

Oct 29, 2026 - 08:21
 0  0

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0