मोबाइल अपडेट के बाद खाते से उड़ाए 95 हजार रुपये, अज्ञात आरोपी पर मामला दर्ज
पिपलिया स्टेशन (निप्र)। मोबाइल का सॉफ्टवेयर अपडेट होने के बाद एक किसान के बैंक खाते से 95 हजार रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर होने का मामला सामने आया । पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार नाहरगढ़ निवासी गौरव (30) पिता बगदीराम धाकड़ ने बताया उनका मंदसौर की नई आबादी स्थित यूनियन बैंक शाखा में खाता है, जिसमें उनका मोबाइल नंबर लिंक है। खाते का संचालन वे स्वयं करते हैं तथा मोबाइल में गूगल पे एप का उपयोग करते हैं। फरियादी ने पुलिस को बताया मोबाइल चला रहा था इसी दौरान मोबाइल का सॉफ्टवेयर अपडेट होने लगा और मोबाइल कुछ समय के लिए बंद हो गया। बाद में मोबाइल चालू होने के बाद उन्होंने सामान्य रूप से उसका उपयोग किया। अगले दिन जब उन्हें खाते से रुपये ट्रांसफर करने थे, तब उन्होंने मोबाइल एप के माध्यम से बैंक खाता चेक किया। खाते में 95 हजार रुपये कम मिले। जांच करने पर पता चला ऑनलाइन ट्रांजेक्शन 'यशपाल' नाम के बैंकिंग नाम पर हुआ था। फरियादी के अनुसार यह ट्रांजेक्शन उन्होंने नहीं किया था और न ही उन्हें इसकी कोई जानकारी थी। गौरव ने पुलिस को बताया कि उक्त ट्रांजेक्शन के संबंध में उनके मोबाइल पर कोई ओटीपी भी प्राप्त नहीं हुआ। इसके बाद उन्होंने ऑनलाइन धोखाधड़ी की शिकायत हेल्पलाइन नंबर 1930 पर दर्ज कराई और पुलिस थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर प्रकरण की विवेचना शुरू कर दी है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0

