190 ग्राम एमडी और 3.6 किलो डोडाचूरा पकड़ा, तस्कर गिरफ्तार नई आबादी पुलिस की कार्रवाई में 19 वर्षीय युवक धराया, भाई फरार; राजस्थान के अय्यूब पठान का नाम भी सामने आया
मंदसौर। नई आबादी थाना पुलिस ने मंगलवार को मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 190 ग्राम एमडी ड्रग और 3.6 किलो डोडाचूरा जब्त किया। पुलिस ने मौके से नयापुरा निवासी 19 वर्षीय नाजिश पिता मेहबूब खां को गिरफ्तार कर लिया, जबकि उसका भाई शाहरुख पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। मामले की जांच में राजस्थान के हथुनिया निवासी अय्यूब पठान का नाम भी सामने आया है। पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में जुटी है। पुलिस के अनुसार 1 सितंबर को मुखबिर से मादक पदार्थों की तस्करी की सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर नई आबादी थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए नाजिश और शाहरुख के कब्जे से 190 ग्राम एमडी ड्रग और 3.6 किलो डोडाचूरा बरामद किया। पुलिस ने दोनों के खिलाफ अपराध क्रमांक 150/26 में एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/15, 22 और 29 के तहत प्रकरण दर्ज किया है। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने मादक पदार्थों के साथ एक टीवीएस अपाचे बाइक भी जब्त की है, जिसकी कीमत करीब 70 हजार रुपये बताई गई है। इसके अलावा दो एप्पल और एक सैमसंग कंपनी के मोबाइल फोन भी जब्त किए गए हैं। इनकी कुल कीमत करीब 1.70 लाख रुपये बताई गई है। पुलिस ने नाजिश को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि उसका भाई शाहरुख पिता मेहबूब खां, निवासी नयापुरा, मंदसौर फरार है। जांच के दौरान राजस्थान के हथुनिया निवासी अय्यूब पठान का नाम भी सामने आया है। पुलिस अब फरार शाहरुख और अय्यूब पठान की तलाश के साथ ही मादक पदार्थों की सप्लाई से जुड़े नेटवर्क की जानकारी जुटा रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0

