मंदसौर पुलिस में फेरबदल, 30 पुलिसकर्मियों के तबादले
मंदसौर। जिला पुलिस में प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 30 पुलिसकर्मियों के तबादले किए गए हैं। स्थानांतरण सूची में कार्यवाहक प्रधान आरक्षक, प्रधान आरक्षक, महिला आरक्षक, आरक्षक और उप निरीक्षक शामिल हैं। कई पुलिसकर्मियों को एक थाने से दूसरे थाने भेजा गया है, जबकि पुलिस लाइन से कर्मचारियों को विभिन्न थानों के साइबर हेल्प डेस्क और सीसीटीवी कंट्रोल रूम में पदस्थ किया गया है।
सूची के अनुसार ममशाद नूर का थाना शामगढ़ से थाना सुवासरा, शिवलाल पाटीदार का थाना मल्हारगढ़ से थाना कोतवाली और रमेश खारोल का थाना सीतामऊ से थाना नाहरगढ़ स्थानांतरण किया गया है। ग्रीष्मा पंवार को थाना सीतामऊ से थाना शामगढ़ भेजा गया है। पुष्कर धनगर का थाना नई आबादी से पुलिस लाइन मंदसौर और जुझारलाल का थाना नाहरगढ़ से थाना शामगढ़ स्थानांतरण किया गया है। राजेश शर्मा को थाना नारायणगढ़ से थाना दलोदा, महेश मेघवाल को थाना नारायणगढ़ से थाना कोतवाली और राकेश सिंह को थाना अफजलपुर से थाना नई आबादी भेजा गया है।
पुलिस लाइन मंदसौर से भी बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों को विभिन्न थानों के साइबर हेल्प डेस्क में पदस्थ किया गया है। कविता राठौर को सीसीटीवी कंट्रोल रूम भेजा गया है। गिरधारी नागडिय़ा को थाना भानपुरा, तुषार चौधरी को थाना भावगढ़, अंशुल को थाना दलोदा और भोपाल सिंह को थाना गरोठ के साइबर हेल्प डेस्क में पदस्थ किया गया है। इसी तरह मंगल कुमार को थाना कोतवाली, संजना शर्मा को थाना शामगढ़, यश सैनी को थाना नाहरगढ़, कविता को थाना नारायणगढ़, पुष्पेंद्र राठौर को थाना नई आबादी और शिवानी लोहार को थाना पिपलियामंडी के साइबर हेल्प डेस्क में भेजा गया है। जितेंद्र पंवार की पदस्थापना थाना सीतामऊ, नेहा कुंवर की थाना सुवासरा और दीपिका पाटीदार की थाना वायडीनगर के साइबर हेल्प डेस्क में की गई है।
अन्य तबादलों में अमजद खान का पुलिस लाइन मंदसौर से थाना कोतवाली और अर्जुन सिंह का पुलिस लाइन मंदसौर से थाना पिपलियामंडी स्थानांतरण किया गया है। अरविंद सुरावत को थाना गांधीसागर से थाना भानपुरा और राकेश शर्मा को थाना नाहरगढ़ से थाना भानपुरा भेजा गया है। रामलाल चौहान को पुलिस लाइन मंदसौर से थाना कोतवाली पदस्थ किया गया है। उप निरीक्षक प्रदीप मिश्रा का थाना सीतामऊ से महिला थाना और राजेश पुरोहित का थाना कोतवाली से थाना नाहरगढ़ स्थानांतरण किया गया है। स्थानांतरण सूची जारी होने के बाद संबंधित पुलिसकर्मियों की नई पदस्थापना के अनुसार जिम्मेदारियां बदल गई हैं।