दो-तीन दिन में जारी हो सकती है अफीम नीति : सांसद गुर्जर भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित ने भी जताई उम्मीद, किसानों से अफवाहों पर ध्यान नहीं देने की अपील

मंदसौर। भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद बंशीलाल गुर्जर ने कहा है कि आगामी दो दिनों में अफीम नीति जारी होने की प्रबल संभावना है। केंद्रीय वित्त मंत्रालय और नारकोटिक्स कमिश्नर ग्वालियर दिनेश बिसेन से चर्चा के आधार पर उन्होंने यह बात कही। भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित ने भी अगले दो से तीन दिनों में नीति घोषित होने की उम्मीद जताते हुए किसानों से धैर्य बनाए रखने और अफवाहों से दूर रहने की अपील की है। सांसद गुर्जर ने कहा कि केंद्र सरकार प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, फसल बीमा और सिंचाई योजनाओं के माध्यम से किसानों के कल्याण के लिए काम कर रही है। उन्होंने मंदसौर, नीमच सहित आसपास के क्षेत्रों के अफीम उत्पादक किसानों से किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान नहीं देने की अपील की। भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित ने बताया कि बुधवार को उन्होंने उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा, बंशीलाल गुर्जर और सांसद सुधीर गुप्ता से अफीम नीति को लेकर चर्चा की। उनके अनुसार, वरिष्ठ नेताओं ने जल्द नीति जारी होने का भरोसा दिलाया है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार किसानों के हितों के प्रति प्रतिबद्ध है और अफीम उत्पादक किसानों के हितों को ध्यान में रखकर नीति तैयार की जा रही है।

Oct 22, 2026 - 08:08
 0  0

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0