अफजलपुर में 40 पेटी अवैध शराब जब्त, 5 लाख की एसयूवी भी पकड़ी 360 लीटर देशी शराब बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार, दूसरा फरार; कुल 7 लाख का माल जब्त
मंदसौर। अफजलपुर थाना पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 40 पेटी देशी शराब जब्त की है। पुलिस ने शराब परिवहन में इस्तेमाल की जा रही महिंद्रा टीयूवी कार भी जब्त की। कार्रवाई में कुल 360 लीटर शराब और वाहन सहित 7 लाख रुपए का माल जब्त किया गया। मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है, जबकि दूसरा फरार है। पुलिस के अनुसार, 24 अक्टूबर को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर अफजलपुर थाना प्रभारी उपनिरीक्षक विकास गेहलोत के नेतृत्व में टीम ने नई आबादी क्षेत्र में दबिश दी। यहां सफेद रंग की महिंद्रा टीयूवी कार क्रमांक एमपी 14 सीसी 1961 से 25 पेटी देशी मसाला शराब और 15 पेटी देशी प्लेन शराब बरामद की गई। जब्त शराब की कुल मात्रा 360 बल्क लीटर बताई गई है। पुलिस ने मौके से बबलू सिंह राठौर पिता हड़मत सिंह राठौर, उम्र 26 वर्ष, निवासी साखतली, थाना सीतामऊ को गिरफ्तार किया। वहीं, अर्जुन गुर्जर पिता गोकुल चंदेल गुर्जर निवासी नई आबादी, अफजलपुर फरार है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 34 और 34(2) के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की है। जब्त शराब की कीमत करीब 2 लाख रुपए और महिंद्रा टीयूवी कार की कीमत करीब 5 लाख रुपए बताई गई है। पुलिस अब शराब के स्रोत और तस्करी में शामिल अन्य लोगों के संबंध में जानकारी जुटा रही है। पुलिस के अनुसार, कार्रवाई पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार मीना के निर्देश पर चलाए जा रहे नशामुक्ति अभियान के तहत की गई। इसमें अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक तेरसिंह बघेल, एसडीओपी गिरीश जेजूरकर के मार्गदर्शन में अफजलपुर और सीतामऊ थाना पुलिस की टीम की भूमिका रही।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0

