मंदसौर की 2.60 लाख लाड़ली बहनों के खातों में पहुंचे 45.50 करोड़, रक्षाबंधन पर 250 रुपए का अतिरिक्त शगुन
मंदसौर 19 अगस्त। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बुधवार को मैहर से आयोजित राज्यस्तरीय कार्यक्रम के माध्यम से प्रदेश की लाड़ली बहनों के बैंक खातों में मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना की 39वीं किस्त की राशि अंतरित की। योजना के तहत प्रत्येक पात्र बहन को नियमित 1500 रुपए के साथ रक्षाबंधन के अवसर पर 250 रुपए की विशेष सहायता राशि दी गई। इस तरह प्रत्येक बहन के खाते में कुल 1750 रुपए अंतरित किए गए। राज्यस्तरीय कार्यक्रम का सीधा प्रसारण मंदसौर नगर पालिका सभागार में भी किया गया। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष दुर्गा विजय पाटीदार, नगर पालिका अध्यक्ष रमादेवी बंशीलाल गुर्जर, उपाध्यक्ष नम्रता प्रीतेश चावला सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। जिले के ग्रामों और वार्डों में भी कार्यक्रम का वेबकास्ट के माध्यम से प्रसारण किया गया। जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग अंकिता पंड्या ने बताया कि मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के तहत अगस्त माह की राशि के रूप में मंदसौर जिले की 2 लाख 60 हजार 315 बहनों को कुल 45 करोड़ 50 लाख रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान की गई है। राशि सीधे हितग्राही बहनों के बैंक खातों में अंतरित की गई।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0

