तेज रफ्तार डंपर ने बाइक को रौंदा, युवक की मौत; दो गंभीर कुकड़ेश्वर में सेंट्रल बैंक के सामने हादसा, सिर पहिए की चपेट में आने से मौके पर ही दम तोड़ा; दोनों घायल अस्पताल में भर्ती

नीमच। जिले के कुकड़ेश्वर में सेंट्रल बैंक के सामने तेज रफ्तार रेत से भरे डंपर ने बाइक सवार तीन युवकों को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसके दो साथी गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस और 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। जानकारी के अनुसार ग्राम मगरदार, थाना रामपुरा निवासी कैलाश पिता केशुराम रावत अपने दो साथियों के साथ मोटरसाइकिल से काम पर जा रहा था। तीनों कुकड़ेश्वर में सेंट्रल बैंक के पास पहुंचे ही थे कि सामने से आ रहे तेज रफ्तार डंपर ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद कैलाश सड़क पर गिर गया और उसका सिर डंपर के पहिए की चपेट में आ गया। गंभीर चोट लगने से उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। हादसे में बाइक सवार कैलाश के दोनों साथी टक्कर के बाद दूर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी। 108 एंबुलेंस की मदद से दोनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। दुर्घटना में शामिल डंपर को जब्त कर लिया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू करते हुए डंपर चालक के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है और नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Sep 2, 2026 - 08:02
 0  1

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0