सवारियां बिठाने की होड़ में राजस्थान रोडवेज और निजी बस भिड़ीं, तीन यात्री घायल
नीमच। नीमच-मंदसौर मार्ग पर सवारियां बिठाने की होड़ यात्रियों की जान पर भारी पड़ गई। राजस्थानी ढाबे के बाहर राजस्थान रोडवेज और एक निजी बस की जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों बसों में सवार यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। हादसे में तीन यात्रियों को चोटें आने पर जिला अस्पताल ले जाया गया, जबकि करीब तीन से चार यात्रियों को मामूली चोटें आईं। प्राथमिक उपचार के बाद उनकी स्थिति सामान्य बताई गई है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार दोनों बसें नीमच-मंदसौर मार्ग पर सवारियां बिठाने के लिए आगे निकलने की कोशिश कर रही थीं। इसी दौरान राजस्थानी ढाबे के बाहर दोनों बसें आपस में टकरा गईं। भिड़ंत के बाद बसों में बैठे यात्रियों के बीच चीख-पुकार मच गई और कुछ देर के लिए मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। हादसे में तीन यात्रियों को गंभीर चोटें आने की बात सामने आने पर उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया। वहीं, तीन से चार अन्य यात्रियों को भी मामूली चोटें आईं। प्राथमिक उपचार के बाद उनकी हालत सामान्य बताई जा रही है। घटना के बाद मार्ग पर कुछ समय के लिए यातायात भी प्रभावित हुआ। प्रारंभिक तौर पर हादसे की वजह दोनों बसों के बीच सवारियां लेने के लिए आगे निकलने की होड़ को माना जा रहा है। हालांकि, दुर्घटना के वास्तविक कारणों की स्थिति जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0

