उधारी के रुपए मांगने पर विवाद, पत्थर से सिर पर किया वार पिपलियामंडी
पिपलिया स्टेशन (निप्र)। उधार दिए रुपए वापस मांगने को लेकर पिपलियामंडी चोपाटी पर एक व्यक्ति के साथ गाली-गलौज और मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि रुपए मांगने पर युवक ने पत्थर से उसके सिर पर वार कर दिया, जिससे वह घायल हो गया। आरोपी जाते समय जान से मारने की धमकी देकर भाग गया। पुलिस ने शुक्रवार को फरियादी की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू की है। पुलिस के अनुसार चौपाटी सुवासरा निवासी गोपाल (40) पिता रामलाल परमार ने रिपोर्ट में बताया कि करीब तीन वर्ष पहले उसने परिचित बंटी पिता भागचन्द्र खटीक, निवासी सुवासरा को रुपए उधार दिए थे। रुपए वापस मांगने पर बंटी लगातार टालमटोल कर रहा था। फरियादी के मुताबिक वह अपनी बलेनो कार से नीमच से सुवासरा जा रहा था। उसके साथ दोस्त प्रकाश पिता नानूराम मेहर भी था। दोनों पिपलियामंडी चोपाटी पर रुककर नाश्ता कर रहे थे। इसी दौरान बंटी वहां पहुंचा। गोपाल ने जब उससे उधार दिए रुपए वापस मांगे तो उसने रुपए देने से इनकार कर गाली-गलौज शुरू कर दी। गोपाल ने गाली देने से मना किया तो आरोप है कि बंटी ने पत्थर से उसके सिर पर वार कर दिया। इससे उसके सिर में चोट आई। दोस्त प्रकाश ने बीच-बचाव किया, जिसके बाद आरोपी मौके से भाग गया। फरियादी का आरोप है कि जाते समय बंटी ने दोबारा रुपए मांगने पर जान से खत्म करने की धमकी भी दी। घटना के बाद प्रकाश घायल गोपाल को कार से सुवासरा के शासकीय अस्पताल लेकर पहुंचा, जहां उसका तीन-चार दिन उपचार चला। इसके बाद उसने निजी अस्पताल में भी उपचार कराया। गोपाल पहले सुवासरा थाने पहुंचा था, जहां उसे घटनास्थल पिपलियामंडी थाना क्षेत्र का होने की जानकारी दी गई। इसके बाद उसने पिपलियामंडी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0

