रहवासी इलाके में आधी रात मगरमच्छ ने मचाई दहशत, वन विभाग ने किया सुरक्षित रेस्क्यू
मंदसौर। सीतामऊ तहसील के ग्राम मऊखेड़ा में रविवार रात करीब 2.30 बजे रहवासी इलाके में मगरमच्छ दिखाई देने से हड़कंप मच गया। अचानक मगरमच्छ नजर आने के बाद लोगों में दहशत फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस और वन विभाग की टीम सक्रिय हुई और मगरमच्छ को सुरक्षित पकड़कर उसके प्राकृतिक रहवास में छोड़ दिया। जानकारी के अनुसार, मगरमच्छ दिखाई देने की सूचना 112 पुलिस दल ने सीतामऊ परिक्षेत्र सहायक जितेंद्र सिंह पंवार को दी। इसके बाद वन विभाग की रेस्क्यू टीम को सूचना दी गई। कुछ ही देर में वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और क्षेत्र का निरीक्षण कर मगरमच्छ को सुरक्षित पकड़ने की कार्रवाई शुरू की। वनरक्षक हिमांशु गिरी, कादर, शुभम और परिक्षेत्र सहायक जितेंद्र सिंह पंवार ने सावधानीपूर्वक मगरमच्छ का रेस्क्यू किया। टीम ने उसे सुरक्षित कब्जे में लेने के बाद बसई क्षेत्र स्थित चंबल नदी में छोड़ दिया। मगरमच्छ को सुरक्षित प्राकृतिक रहवास में छोड़े जाने के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0

