बिना नंबर की स्कोडा कार से 2 क्विंटल डोडाचूरा जब्त, आरोपी गिरफ्तार गरोठ पुलिस ने नाकाबंदी कर पकड़ा तस्कर, 24.10 लाख रुपए का मशरूका जब्त
गरोठ। थाना गरोठ पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए बिना नंबर की सफेद स्कोडा कार से 2 क्विंटल डोडाचूरा बरामद कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने कार, मादक पदार्थ और मोबाइल फोन सहित कुल 24.10 लाख रुपए का मशरूका जब्त किया है। पुलिस के अनुसार 7 अक्टूबर को मुखबिर से सूचना मिली थी कि भारतसिंह पिता शंकरसिंह, निवासी लुका चिकनिया, स्कोडा कार से डोडाचूरा लेकर मेलखेड़ा, बर्डिया अमरा होते हुए पावटी की ओर जाने वाला है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी की बिना नंबर की सफेद स्कोडा कार को रोका। तलाशी लेने पर कार में रखे 10 काले प्लास्टिक के कट्टों से 2 क्विंटल डोडाचूरा बरामद हुआ। पुलिस ने आरोपी के पास से वीवो कंपनी का एंड्रॉयड मोबाइल भी जब्त किया। आरोपी भारतसिंह (25) को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ थाना गरोठ में अपराध क्रमांक 408/2026 के तहत एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/15 में प्रकरण दर्ज किया गया है। आरोपी से डोडाचूरा के स्रोत और तस्करी से जुड़े नेटवर्क के संबंध में पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने 4 लाख रुपए कीमत का 2 क्विंटल डोडाचूरा, 20 लाख रुपए कीमत की बिना नंबर की स्कोडा कार और 10 हजार रुपए का मोबाइल फोन जब्त किया है। कार्रवाई एसपी मंदसौर विनोद कुमार मीणा के निर्देश पर एएसपी गरोठ राम सनेही मिश्रा और एसडीओपी गरोठ विजय कुमार यादव के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी उपनिरीक्षक बलवीरसिंह यादव के निर्देशन में की गई। सहायक उपनिरीक्षक जसराजसिंह चंदेल और पुलिस टीम की कार्रवाई में महत्वपूर्ण भूमिका रही।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0

