महाराजा अग्रसेन जयंती पर नगर में उत्साह के साथ निकला भव्य चल समारोह बड़ी संख्या में समाजजन हुए शामिल, जगह-जगह हुआ स्वागत
मंदसौर/ निप्र । अग्रवाल समाज देशी पंचायत मंदसौर द्वारा पितृ पुरुष कुल प्रवर्तक 1008 महाराजा श्री अग्रसेन जी की 5150 वीं जन्म जयंती के उपलक्ष्य में रविवार को भगवान श्री पशुपतिनाथ की नगरी मंदसौर में गाजे बाजे ओर ढोल धमाकों के साथ भव्य चल समारोह निकाला गया। चल समारोह में बड़ी संख्या में अग्रवाल समाज के महानुभाव , मातृशक्ति एवं युवा भाई बहिन शामिल हुए। चल समारोह का शुभारंभ जनकूपुरा गणपति चौक स्थित भगवान श्री नरसिंह मंदिर से हुआ। यहां प्रारंभ में भगवान श्री नरसिंहजी एवं महाराजा श्री अग्रसेन जी का पूजन अर्चन समाज अध्यक्ष श्री संजय कल्याणमल मित्तल द्वारा की गई । चल समारोह आरम्भ से पूर्व रजत कलश धारण करने की बोली लगाई गई जिसका लाभ श्री ओम प्रकाश अग्रवाल ( दाल मिल) परिवार ने प्राप्त किया। नरसिंह मंदिर से प्रारंभ होकर यह चल समारोह अशोक टॉकीज रोड़, शुक्ला चौक, कालाखेत, आजाद चौक, कालिदास मार्ग, नेहरू बस स्टेण्ड, नीलम होटल रोड़, नयापुरा रोड़ होते हुए नरसिहपुरा स्थित अग्रसेन मांगलिक भवन पहुंचा। चल समारोह में महाराजा अग्रसेनजी का चित्र एक सुसज्जित रथ में विराजमान किया गया। बैण्ड बाजे के साथ निकले इस चल समारोह में नासिक के ढोल ओर ताशे आकर्षण का केन्द्र रहे। ढोल की सुमधुर ध्वनि पर युवाओं व युवतियों की टोली ने पूरे चल समारोह में नृत्य किया। महिलाओं द्वारा चल समारोह के मार्ग में गरबा नृत्य किया गया । इस विशाल चल समारोह के मार्ग में समाज के कई परिवारों के द्वारा शीतल पेय की भी व्यवस्था की गई। चल समारोह का स्वागत ओर श्री अग्रसेन जी की पूजा अर्चना ओर आरती जनकूपुरा में अशोक कबाडी, अशोक मित्तल टॉकीज परिवार ,वरूणदेव मंदिर चौक पर , जानकीलाल कबाड़ी , सिंहल परिवार, पूज्य सिंधी जनरल पंचायत, जिला धार्मिक उत्सव समिति, नवयुवक मंडल, कालाखेत में अनिल मित्तल मित्र मंडल राधा स्वीट्स , कालीदास मार्ग पर दशपुर मंडी व्यापारी मित्रमंडल, नंदकिशोर अग्रवाल, राजमल गर्ग अंकित परिवार, भारतीय जनता पार्टी परिवार ,बस स्टेण्ड पर जनसारंगी परिवार , श्री अग्रसेन सामाजिक उत्थान सेवा समिति, आशीष अनिल गुप्ता परिवार, कालाखेत में वैश्य महासम्मेलन , मारवाड़ी मंच रवि इलेक्ट्रॉनिक , गोवा ग्रुप, उत्कर्ष संस्था, महावीर इंटरनेशनल संस्था , नयापुरा रोड़ पर नेमीनाथ युवा संघ सहित बड़ी संख्या में संस्थाओं ने स्वागत किया। रास्ते भर समाज अध्यक्ष श्री संजय मित्तल ओर समाज के वरिष्ठ जनों का भी स्वागत हुआ। चल समारोह में समाज के अध्यक्ष संजय मित्तल, पूर्व अध्यक्ष श्री राजेन्द्र अग्रवाल, श्री नंदकिशोर अग्रवाल, राजमल गर्ग, नरेंद्र अग्रवाल, आशीष गुप्ता, संतोष गोयल, सुनील मित्तल, हरीश गर्ग केडिया, अनिल गुप्ता, अनिल मित्तल, जितेन्द्र मित्तल, रमेश गर्ग, राजकुमार सिंहल, ब्रज वल्लभ कबाड़ी, प्रो अशोक अग्रवाल, विमल अग्रवाल, ओम अग्रवाल सर, हेमंत अग्रवाल, गोविंद गोयल, योगेश गुप्ता, अशोक मित्तल, महावीर प्रकाश्य अग्रवाल, विकास अग्रवाल, ताराचंद अग्रवाल, ओमप्रकाश मित्तल,महेश गर्ग, गिरीश अग्रवाल, योगेश गर्ग, डॉ, आशीष अग्रवाल, अनिल अग्रवाल, निखिल सिंघानिया , दिनेश सिंहल, कमल सिंहल, गोरव गोयल, ललित अग्रवाल ,पंकज मित्तल, राजेंद्र मित्तल, शैलेंद्र अग्रवाल, देव अग्रवाल, पंकज मित्तल, मुकेश गर्ग, जगदीश अग्रवाल ,दिलीप सिंहल, किशन गोयल, संजय गोयल ,मयंक मित्तल ,पवन बंसल, यशवंत गोयल, सहित बड़ी संख्या में समाजजन, मातृशक्ति एवं युवाजन उपस्थित थे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0

