पैदल ढाबे की ओर जा रहे पश्चिम बंगाल के व्यक्ति को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, सिर में गंभीर चोट; 9 टांके लगे
मल्हारगढ़ के पास मंगलवार रात तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने पैदल जा रहे पश्चिम बंगाल निवासी प्रमोद पोद्दार को टक्कर मार दी। हादसे में प्रमोद गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर के बाद वे सड़क पर गिरकर बेहोश हो गए। राहगीरों ने उन्हें तत्काल मल्हारगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत को देखते हुए मंदसौर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। हादसे में प्रमोद के सिर में गंभीर चोट आई है और करीब 9 टांके लगाए गए हैं। इसके अलावा गर्दन, चेहरे, हाथ और पैर में भी चोटें आई हैं। घटना मंगलवार रात करीब 10.30 बजे की है। प्रमोद पोद्दार पश्चिम बंगाल के रूपनारायणपुर निवासी हैं। वे अपने दोस्त मुद्रिका यादव के साथ मल्हारगढ़ के पास माल खाली करने आए थे। मुद्रिका यादव ट्रक चालक है। माल खाली करने के बाद ट्रक को मल्हारगढ़ के नजदीक पेट्रोल पंप के पास खड़ा किया गया था। इसके बाद प्रमोद चाय पीने के लिए पैदल ढाबे की ओर जा रहे थे। प्रमोद सड़क से पैदल गुजर रहे थे, तभी तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि प्रमोद सड़क पर गिर गए और बेहोश हो गए। हादसे के बाद मौके पर राहगीरों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने तत्काल घायल को मल्हारगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। प्रमोद के साथी मुद्रिका यादव के अनुसार, हादसे में प्रमोद के सिर में गंभीर चोट आई है। सिर पर करीब 9 टांके लगाए गए हैं। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उनकी हालत गंभीर देखते हुए एंबुलेंस से मंदसौर जिला अस्पताल रेफर कर दिया, जहां उनका उपचार जारी है। हादसे के बाद टक्कर मारने वाला वाहन मौके से फरार हो गया। फिलहाल वाहन और चालक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस हादसे की जानकारी जुटाने के साथ अज्ञात वाहन और उसके चालक की तलाश कर रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0

