दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर सड़क हादस, युवती की मौके पर मौत:पिता-भाई घायल, कन्वोकेशन अडेंट करने दिल्ली जा रहा था परिवार

मंदसौर मंदसौर जिले के गरोठ थाना क्षेत्र में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर शनिवार को सड़क हादसा हो गया। बर्डिया अमरा क्षेत्र में एक कार ने अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगी रेलिंग से टकरा गई। कार में सवार युवती कविशा गौसर (24) की मौके पर ही मौत हो गई। उनके पिता विपुल गौसर (52), भाई मीत गौसर (25) गंभीर रूप से घायल हो गए। अहमदाबाद निवासी विपुल बेटा-बेटी के साथ एक्सयूवी700 में सुबह दिल्ली के लिए निकले थे। कविशा का 30-31 अगस्त को दिल्ली के यशोभूमि कन्वेंशन सेंटर में कन्वोकेशन होना था। परिवार इसी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए दिल्ली जा रहा था। बर्डिया अमरा के पास दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर पहुंचते ही कार चला रहे विपुल को झपकी आ गई। इससे कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगी रेलिंग से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के समय कविशा आगे की सीट पर पिता के पास बैठी थी। जबकि बेटा मीत पीछे की सीट पर सो रहा था। कार के एयरबैग भी खुले थे। इसके बावजूद कविशा को गंभीर चोटें आईं और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद विपुल और मीत को तुरंत शामगढ़ अस्पताल ले जाया गया। वहां से गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें मंदसौर जिला अस्पताल रेफर किया गया। दोनों को अलग-अलग निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों ने बताया कि विपुल गौसर की हालत नाजुक बनी हुई है। वहीं, मीत गौसर खतरे से बाहर हैं। विपुल गौसर अहमदाबाद में प्लाईवुड और एल्युमीनियम का कारोबार करते हैं। मीत आर्किटेक्ट हैं। कविशा ने दिल्ली में फैशन मैनेजमेंट में मास्टर्स किया था। परिवार उनके कन्वोकेशन में शामिल होने दिल्ली जा रहा था। हादसे से पहले रक्षाबंधन पर कविशा ने भाई मीत को राखी बांधी थी। परिवार ने साथ में त्योहार मनाया था। जानकारी के अनुसार, कविशा और मीत की मां का 2020 में निधन हो चुका है। परिवार में पिता और उनके दोनों बच्चे थे। अब हादसे में कविशा की मौत हो गई है। गरोठ थाना प्रभारी बलवीर यादव ने बताया कि हादसे में कविशा की मौत हुई है। उनका शव शामगढ़ अस्पताल में रखा गया है। परिजनों के आने के बाद रविवार सुबह पोस्टमार्टम कराया जाएगा। इसके बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा। पिता और भाई का इलाज मंदसौर के अलग-अलग निजी अस्पतालों में चल रहा है।

Aug 30, 2026 - 08:43
 0  2

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0