शिवना पुलिया के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक गंभीर घायल मामा के खेत पर मजदूरी करने जा रहा था 22 वर्षीय जसपाल, सिर में आए 10 टांके
मंदसौर। शहर से लगी शिवना पुलिया के पास शनिवार रात अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार 22 वर्षीय युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे में ग्राम खोती निवासी जसपाल पिता रामभगत चंद्रवंशी के सिर में गंभीर चोट आई है। सिर में करीब 10 टांके आए हैं, जबकि चेहरे, हाथ और पैर में भी चोटें लगी हैं। घायल का जिला अस्पताल में उपचार जारी है। पुलिस टक्कर मारने वाले अज्ञात वाहन की तलाश कर रही है। जानकारी के अनुसार, जसपाल शनिवार रात अपने गांव खोती से बाइक पर सवार होकर मामा के गांव ढाबला जा रहा था। उसे मामा के खेत पर मजदूरी करनी थी और रविवार सुबह से काम शुरू करना था। इसी दौरान मंदसौर में शिवना ब्रिज के पास अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची। एंबुलेंस की मदद से घायल को मंदसौर जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका उपचार चल रहा है। जसपाल के पिता रामभगत भीलवाड़ा में मजदूरी करते हैं और शनिवार दोपहर ही गांव लौटे थे। परिजनों के अनुसार, जसपाल मजदूरी करने के लिए मामा के गांव निकला था, तभी हादसा हो गया। पुलिस मामले की जांच करते हुए अज्ञात वाहन का पता लगाने में जुटी है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0

