शिवना में गंदा पानी छोड़ने से पहले होगा ट्रीटमेंट, सीवरेज प्लांट का निर्माण जारी सीएमओ रोहितकुमार राणावत ने अलावदाखेड़ी मार्ग पर निर्माण कार्य का किया निरीक्षण, प्रगति की ली जानकारी

मंदसौर। शहर के गंदे नालों के पानी को भूमिगत सीवरेज प्रणाली के जरिए एकत्रित कर ट्रीटमेंट के बाद शिवना नदी में छोड़ने की योजना पर काम जारी है। इसी के तहत अलावदाखेड़ी मार्ग पर शिवना नदी के किनारे सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट का निर्माण किया जा रहा है। बुधवार को नगर पालिका सीएमओ रोहितकुमार राणावत ने निर्माण स्थल का निरीक्षण कर कार्य की प्रगति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान सीएमओ ने ट्रीटमेंट प्लांट में चल रहे निर्माण कार्यों को देखा और संबंधित कार्यों की स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने नगर पालिका की ओर से कराए जा रहे अन्य कार्यों की प्रगति का भी जायजा लिया। सीवरेज प्रोजेक्ट का उद्देश्य शहर के गंदे पानी को सीधे नदी में मिलने से रोकना और उपचार के बाद ही उसे शिवना में छोड़ना है। परियोजना पूरी होने पर नदी में प्रदूषण कम करने और शहर की जल निकासी व्यवस्था को बेहतर बनाने में मदद मिलने की उम्मीद है।

Oct 30, 2026 - 08:14
 0  0

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0