सोसाइटी में गेट बनाने को लेकर विवाद, जिला कांग्रेस नेता पर लाठी-डंडों से हमला बालकृष्ण और राधेश्याम सहित 6-7 लोगों पर मारपीट का आरोप, गंभीर घायल ओम शर्मा को उदयपुर रेफर किया

नीमच। बरूखेड़ा स्थित परशुराम गृह निर्माण सोसाइटी में गेट निर्माण को लेकर हुए विवाद में जिला कांग्रेस नेता ओम शर्मा पर लाठी-डंडों और हथियारों से हमला कर दिया गया। हमले में ओम शर्मा गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर उदयपुर रेफर किया गया है। जानकारी के अनुसार, सोसाइटी में नई कॉलोनी विकसित की जा रही है। गुरुवार को गेट निर्माण का काम चल रहा था। इसी दौरान ओम शर्मा मौके पर पहुंचे। वहां बालकृष्ण, राधेश्याम सहित अन्य लोगों से उनकी बहस हो गई। विवाद बढ़ने पर बालकृष्ण सहित 6-7 लोगों ने ओम शर्मा पर हमला कर दिया। हमले में ओम शर्मा के सिर, मुंह, हाथ सहित शरीर के अन्य हिस्सों में चोटें आईं। वे लहूलुहान होकर मौके पर गिर पड़े। इसके बाद उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया गया। हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें उदयपुर रेफर कर दिया। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Oct 2, 2026 - 08:22
 0  0

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0