शर्ट में छिपाकर ले जा रहा था एक किलो अफीम, पुलिस ने दबोचा अफीम की कीमत करीब दो लाख, एक लाख दस हजार रुपए का आईफोन भी जब्त
दलौदा। मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दलौदा पुलिस ने एक युवक को एक किलो अफीम के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी अफीम को शर्ट के अंदर प्लास्टिक की थैली में छिपाकर ले जा रहा था। पुलिस को देखकर भागने का प्रयास किया, लेकिन घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया गया। जब्त अफीम की कीमत करीब दो लाख रुपए और आईफोन की कीमत करीब एक लाख दस हजार रुपए बताई गई है। पुलिस के अनुसार मुखबिर से सूचना मिलने के बाद ग्राम दलौदा रेल के पास हाईवे किनारे दबिश दी गई। यहां मुखबिर के बताए हुलिए का एक युवक दिखाई दिया। पुलिस को देखते ही उसने भागने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस टीम ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। पूछताछ में युवक ने अपना नाम मोहित पिता जगदीश प्रजापत (19), निवासी ग्राम गांधीग्राम, थाना नाहरगढ़, हाल मुकाम पुरानी पानी की टंकी के पास, पिपलियामंडी बताया। एनडीपीएस एक्ट के प्रावधानों के तहत तलाशी लेने पर उसकी शर्ट के अंदर प्लास्टिक की थैली मिली। थैली में एक किलो अफीम रखी हुई थी। पुलिस ने अफीम और आईफोन जब्त कर मोहित प्रजापत को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है कि वह अफीम कहां से लेकर आया था और इसे किसे पहुंचाना था। पूछताछ में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर मामले में आगे कार्रवाई की जाएगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0

