अज्ञात कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, चेहरे पर सिर से गाल तक गहरा घाव; 25 टांके लगाए
मंदसौर। सीतामऊ थाना क्षेत्र में रविवार रात अज्ञात कार की टक्कर से बाइक सवार 30 वर्षीय बालमुकुंद सूर्यवंशी गंभीर घायल हो गया। हादसे में उसके चेहरे पर सिर से गाल तक गहरा घाव हो गया। सीतामऊ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के दौरान घाव पर करीब 25 टांके लगाए गए। हालत गंभीर होने पर उसे मंदसौर जिला अस्पताल रेफर किया गया। बालमुकुंद रतनपुरा का रहने वाला है और ड्राइवरी के साथ मजदूरी भी करता है। रविवार को वह राजनगर गांव में काम खत्म करने के बाद बजाज डिस्कवर बाइक से अपने घर लौट रहा था। रात में सेदरामाता और लदुना के बीच पहुंचने पर सामने से आ रही अज्ञात कार ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे के बाद ग्रामीणों ने परिजनों को सूचना दी, जिसके बाद परिजन उसे उपचार के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे। बालमुकुंद के छोटे भाई रामप्रसाद ने बताया कि वह कुलदेवी की पूजा के लिए घर लौट रहा था। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस अज्ञात कार और उसके चालक की तलाश कर रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0

