रामदेवरा जा रहे श्रद्धालुओं की बाइक भिड़ी, तीन गंभीर घायल भादवा माता दर्शन के लिए मुड़ते समय बरखेड़ा हाड़ा चौराहे पर हादसा

नीमच। नीमच सिटी थाना क्षेत्र में फोरलेन पर बरखेड़ा हाड़ा चौराहे के पास दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना की सूचना मिलते ही 108 एंबुलेंस की टीम मौके पर पहुंची और घायलों को प्राथमिक उपचार देने के बाद तत्काल नीमच जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों की टीम उनका उपचार कर रही है। पुलिस के अनुसार शाजापुर जिले के दो श्रद्धालु बाइक से राजस्थान के रामदेवरा जा रहे थे। यात्रा के दौरान वे भादवा माता मंदिर में दर्शन के लिए मुड़े थे। इसी दौरान बरखेड़ा हाड़ा चौराहे के पास उनकी बाइक सामने से आ रहे एक बुजुर्ग बाइक सवार से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि तीनों बाइक सवार घायल हो गए। घायलों की पहचान लक्ष्मण (60) पिता ताराचंद, निवासी बरखेड़ा हाड़ा, नीमच, लक्ष्मण (28) पिता बहादुर सिंह और अखिलेश (42) पिता बहादुर सिंह, दोनों निवासी बड़ी पिलाई, जिला शाजापुर के रूप में हुई है। हादसे की सूचना मिलने पर 108 एंबुलेंस के पायलट भैरूलाल राठौर टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने घायलों को प्राथमिक सहायता दी और तत्काल जिला चिकित्सालय पहुंचाया। अस्पताल में डॉक्टरों की टीम घायलों के उपचार में जुटी हुई है। नीमच सिटी थाना पुलिस ने घटना का संज्ञान लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Sep 2, 2026 - 08:00
 0  1

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0